Skip to main content

Posts

Showing posts with the label #maa

माँ ♥️

     माँ♥️  माँ की बात ही कुछ खास है, इस शब्द में ही इक अलग एहसास है । वो हर सवेरे जल्दी उठा करती, हमारी देख भाल में दिन भर थका करती ।। माँ की बात ही कुछ खास है, बिन कहे ही उसे हमारी ज़रूरत का आभास है ।  वो सवेरे सवेरे (अलार्म) घड़ी बन जाती , उठो उठो करके हमें जगाती, हम रोते ,चिल्लाते ,शोर मचाते , लेकिन मजाल है जो हम दो मिनट और सो पाते ।। माँ की बात ही कुछ खास है , उसकी हर डांट इक मिठास है । माँ अपना हर दर्द छुपाती है, वो रोती, जूझती, उलझती जाती है , खुद जल कर हमें बचाती है । उसे छोटी से छोटी बातों का ख्याल है, हमारी हर समस्या का उसके पास समाधान है ।। माँ की बात ही कुछ खास है, इस शब्द में ही इक अलग एहसास है ।। - इशिका सिन्हा (Pakhi)